लाइव न्यूज़ :

हिमाचल में फिर खुलेंगे मंदिर, एक जुलाई से अंतरराज्यीय बस सेवाएं बहाल होंगी

By भाषा | Updated: June 22, 2021 22:20 IST

Open in App

शिमला, 22 जून हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंगलवार को निर्णय किया कि एक जुलाई से मंदिर फिर से खोले जाएंगे और अंतरराज्यीय बस सेवाएं 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगी। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में यह निर्णय किया गया।

राज्य सरकार की तरफ से जारी एक अधिसूचना में बताया गया कि धार्मिक स्थानों को एक जुलाई से ‘दर्शन’ के लिए खोलने की अनुमति दी गई है जिसमें शर्त है कि वे आवश्यक सामाजिक दूरी के नियमों, नियमित सेनेटाइजेशन और कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करेंगे।

इसमें कहा गया है, ‘‘कीर्तन, भजन एवं जगराता जैसे कार्यक्रमों की अनुमति नहीं होगी।’’

प्रवक्ता ने बताया कि एक जुलाई से ई-पास की जरूरत को भी खत्म करने का निर्णय किया गया है।

इसके अलावा, बैठक में जुलाई से सौ फीसदी क्षमता के साथ सरकारी कार्यालयों को खोलने का निर्णय भी किया गया।

सभी दुकानें सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक खुलेंगी, जबकि रेस्तरां रात दस बजे तक खोले जाने की अनुमति होगी। घर के अंदर कार्यक्रम करने के लिए अंदर की कुल क्षमता का 50 फीसदी और अधिकतम 50 लोगों के एकजुट होने की अनुमति होगी, वहीं घर से बाहर के कार्यक्रम में अधिकतम 100 लोग इकट्ठा हो सकेंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि 12वीं कक्षा के परिणाम तीन जुलाई को घोषित किए जाएंगे और इसके लिए कैबिनेट ने अंक गणना के फार्मूले को मंजूरी दे दी है। इसके तहत दसवीं कक्षा के अंक का दस फीसदी, 11वीं के परिणाम का 15 फीसदी और प्री-बोर्ड परीक्षाओं के पहले और दूसरे टर्म के 55 फीसदी अंक के आधार पर 12वीं के थ्योरी के अंक की गणना की जाएगी। इसमें पांच फीसदी अंक अंग्रेजी विषय के परिणाम और 15 फीसदी अंक अंदरूनी आकलन के आधार जोड़ा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस