लाइव न्यूज़ :

मंदिर के महंत की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

By भाषा | Updated: February 6, 2021 15:50 IST

Open in App

बदायूँ (उप्र), छह फरवरी जिले के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के एक गाँव के मंदिर पर लंबे समय से रह रहे महंत जयपाल सिंह उर्फ सखी बाबा की शनिवार सुबह धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई। गाँव के ही एक व्यक्ति पर महंत की हत्या का आरोप है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि ग्राम प्रधान मनीष कुमार द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि आरोपी युवक रामवीर सिंह नशे का आदी है और अपनी पत्नी के छोड़ कर चले जाने के पीछे महंत को वजह मानता था। पुलिस के अनुसार शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रंजिश के कारण उसने शनिवार सुबह लगभग सात बजे महंत की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक फरार है। पुलिस ने बताया कि महंत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार मामला इस्लामनगर थाना इलाके के मोहद्दीनपुर ढक नगला का है जहां मंदिर पर रहने वाले जयलपाल सिंह उर्फ सखी बाबा (उम्र करीब 50 साल) की गाँव के ही रामवीर (उम्र करीब 26 साल) ने चाकू से हमला करके हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि तहरीर के अनुसार आरोपी ने घटना को उस वक़्त अंजाम दिया जब बाबा अपने कमरे में थे। पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक नशे का आदी है और उसकी पत्नी उसको छोड़ कर चली गई है।

बदायूँ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि जयपाल सिंह उर्फ सखी बाबा की गाँव के ही रामवीर नामक युवक ने हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह