लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में मंदिर की बाड़ क्षतिग्रस्त, एबीवीपी नेता पर चाकू से हमला

By भाषा | Updated: October 30, 2021 21:42 IST

Open in App

अगरतला, 30 अक्टूबर त्रिपुरा के उनाकोटी जिले में उपद्रवियों ने काली मंदिर की बाड़ को क्षतिग्रस्त कर दिया और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेता पर चाकू से हमला किया। इसके बाद प्रशासन ने पूरे कैलाशहर उपसंभाग में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर कर दी है। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एबीवीपी नेता शिबाजी सेनगुप्ता पर कुछ स्थानीय मुद्दों को लेकर हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जबकि सेनगुप्ता की हालत गंभीर बनी हुई है।

उपसंभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) चंदन साहा ने बताया कि सीआरपीसी की धारा-144 के तहत उनाकोटी जिले के मुख्यालय कैलाशहर में शुक्रवार शाम को चाकूबाजी की घटना के बाद से निषेधाज्ञा लागू है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात को अज्ञात उपद्रवियों ने कस्बे के कुब्झार इलाके स्थित काली मंदिर की बाड़ को क्षतिग्रस्त कर दिया।

इस घटना के बाद राज्य के श्रममंत्री भगवान दास की उपस्थिति में शनिवार को कैलाशहर में शांति बैठक हुई जिसमें विभिन्न धर्मों के नेता, जिलाधिकारी उत्तम चकमा, पुलिस अधीक्षक रति रंजन दास, स्थानीय माकपा विधायक मबास्वर अली और कांग्रेस नेता बदरुज्जमां शामिल हुए।

एसडीपीओ ने बताया कि बैठक में फैसला हुआ कि अगर कोई धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त होता है तो सरकार अपने खर्चे पर उसकी मरम्मत कराएगी।

साहा ने बताया कि चाकूबाजी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और इस संबंध में एक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

इस बीच, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की छात्र इकाई एबीवीपी के नेता को दिन में बेहतर इलाज के लिए अगरतला के जीबी पंत अस्पताल रेफर किया गया।

कैलाशहर कस्बे और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों की गश्त बढ़ा दी गई है।

गौरतलब है कि शुक्रवार की घटना, 26 अक्टूबर की शाम उत्तरी त्रिपुरा जिले के पानीसागर उपसंभाग के चामटिल्ला इलाके में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की रैली के दौरान एक मस्जिद में कथित तोड़फोड और दो दुकानों को आग लगाने की घटना के बाद हुई है। विहिप ने पड़ोसी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले के विरोध में रैली निकाली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी