लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में मंदिर को अपवित्र किया गया, मामले की जांच की जा रही है: पुलिस

By भाषा | Updated: October 3, 2021 01:01 IST

Open in App

श्रीनगर, दो अक्टूबर जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक मंदिर को कथित रूप से अपवित्र किये जाने के बाद पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर चीजों की जांच के लिए जिले के मट्टन क्षेत्र के बार्गेशखा भगवती माता मंदिर पहुंचे।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

अनंतनाग के उपायुक्त पीयूष सिंगला ने बताया कि अपराधियों को दंडित किया जाएगा और किसी को भी सामाजिक एवं सांप्रदायिक सदभाव में खलल नहीं डालने दिया जाएगा।

इस बीच, नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘‘ अस्वीकार्य। मैं इस तोड़फोड़ की निंदा करता हूं और प्रशासन, खासकर जम्मू कश्मीर पुलिस से अपराधियों की पहचान करने की अपील करता हूं ताकि उन पर मुकदमा चल सके। ’’

पीपुल्स डेमाक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता नईम अख्तर ने भी इस घटना की निंदा की और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित करने की मांग की।

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मट्टन में माता के मंदिर में तोड़फोड़ से दुख पहुंचा। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे (कश्मीरी) पंडित भाईयों को भरोसा दिलाना वक्त की जरूरत है।’’

इस घटना का विरोध करने के लिए सैकड़ों विस्थापित कश्मीरी पंडितों ने प्रदर्शन किया। एम के योगी के नेतृत्व में कश्मीरी पंडित जगति शिविर स्थित अपने घरों से बाहर आए और उन्होंने विरोध रैली निकाली। उन्होंने सरकार विरोधी नारेबाजी की तथा आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।

योगी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यदि हमारे मंदिर सुरक्षित नहीं हैं, यदि घाटी में हमारे लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो कैसी कश्मीरी पंडित कश्मीर में अपने घर लौटेंगे। सरकार नाकाम हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह