लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में आंधी-बारिश से तापमान 10 डिग्री सेल्सियस लुढ़का

By भाषा | Updated: June 12, 2019 23:27 IST

पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी से परेशान दिल्ली के लोगों को बुधवार की शाम आई आंधी और हल्की बारिश से राहत मिली। आंधी और बारिश की वजह से पारा 10 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया।

Open in App

पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी से परेशान दिल्ली के लोगों को बुधवार की शाम आई आंधी और हल्की बारिश से राहत मिली। आंधी और बारिश की वजह से पारा 10 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। बहरहाल, वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शाम को खराब दृश्यता की वजह से उड़ानों का परिचालन करीब 35 मिनट तक बंद रहा। उत्तर पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में आंधी की वजह से एक घर की दीवार गिर गई जिस वजह से उसमें रहने वाला 15 साल का लड़का जख्मी हो गया।

सागर नाम के लड़के को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। बहरहाल, शहर में आंधी आने के बाद शाम साढ़े सात बजे पारा लुढ़कर 29.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सुबह में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दोपहर ढाई बजे पारा 40 डिग्री सेल्सियस था और शाम साढ़े पांच बजे तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन आंधी और गरज के साथ बारिश की वजह से साढ़े आठ बजे तापमान 30 डिग्री सेल्सियस हो गया था।

मौसम विभाग में, नई दिल्ली में क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की खबर है। गरज और आंधी ने भी तापमान को कम करने में मदद की है। पालम ऑब्जर्वेटरी में बुधवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम पारा 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

आर्द्रता का स्तर 49 और 32 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग के अधिकारी ने अनुमान जताया है कि बृहस्पतिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 43 व 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काइमेट वेदर ने बताया कि दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में ‘भारी बारिश’ हो सकती है। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?