दिल्ली में सोमवार तक तापमान बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है :मौसम विभाग

By भाषा | Updated: April 2, 2021 20:57 IST2021-04-02T20:57:48+5:302021-04-02T20:57:48+5:30

Temperatures in Delhi may reach 38 degrees Celsius by Monday: Meteorological Department | दिल्ली में सोमवार तक तापमान बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है :मौसम विभाग

दिल्ली में सोमवार तक तापमान बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है :मौसम विभाग

नयी दिल्ली, दो अप्रैल भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों ने कहा कि सोमवार तक पारा बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

आईएमडी के अनुसार, राजधानी में पिछले महीने औसत अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और यह महीना पिछले 11 साल में मार्च का सबसे गर्म महीना रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Temperatures in Delhi may reach 38 degrees Celsius by Monday: Meteorological Department

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे