उत्तर भारत में कई स्थानों पर तापमान सामान्य से कम

By भाषा | Updated: December 6, 2019 06:08 IST2019-12-06T06:08:37+5:302019-12-06T06:08:37+5:30

चंडीगढ़ में 9.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजस्थान में अलवर सबसे ठंडा स्थान रहा । यहां का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Temperatures below normal in many places in North India | उत्तर भारत में कई स्थानों पर तापमान सामान्य से कम

उत्तर भारत में कई स्थानों पर तापमान सामान्य से कम

Highlightsउत्तर भारत के कई भागों में तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। हिमाचल प्रदेश में सर्द हवाएं जारी हैं जिससे ठंड बढ़ गयी है,पंजाब और हरियाणा में अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा।

उत्तर भारत के कई भागों में तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। हिमाचल प्रदेश में सर्द हवाएं जारी हैं जिससे ठंड बढ़ गयी है, जबकि पंजाब और हरियाणा में अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया ।

मौसम वैज्ञानिकों के कारण आगामी दिनों में तापमान और गिरेगा। तापमान घटने, आद्रर्ता बढ़ने और धीमी हवाओं के कारण राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण स्तर बढ़ गया है। पिछले 11 दिनों में पहली बार वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 को पार कर गया।

जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में करगिल शून्य से 17 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान के साथ सबसे सर्द स्थान बना हुआ है। लेह में रात के समय तापमान शून्य से 13.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में 4.5 डिग्री और देहरादून में 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया । पंजाब और हरियाणा में 4.7 डिग्री के साथ लुधियाना सबसे सर्द स्थान रहा । चंडीगढ़ में 9.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजस्थान में अलवर सबसे ठंडा स्थान रहा । यहां का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Web Title: Temperatures below normal in many places in North India

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे