लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से ज्यादा

By भाषा | Updated: December 6, 2020 17:54 IST

Open in App

जयपुर, छह दिसंबर राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में दिन का अधिकतम एवं रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है । मैदानी क्षेत्र में सबसे कम न्यूनतम तापमान शनिवार की रात चुरू में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में चुरू में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 7.0 डिग्री अधिक है। इसी तरह फलौदी में रात का न्यनूतम तापमान 15.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 6.6 डिग्री अधिक है।

विभाग के अनुसार राज्य के मैदानी इलाकों में श्रीगंगानगर को छोड़कर ज्यादातर जगह पर दिन का तापमान 30 डिग्री या इससे अधिक बना हुआ है। गंगानगर में यह 26.7 डिग्री रहा।

वहीं न्यूनतम तापमान बीते चौबीस घंटे में पहाड़ी स्थल माउंट आबू में चार डिग्री दर्ज किया गया। मैदानी भागों में यह चुरू में 9.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 10 डिग्री, सीकर में 11 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 11.2 डिग्री व बीकानेर में 11.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से कुछ डिग्री ज्यादा ही है। विभाग के अनुसार राज्य में आने वाले कुछ दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां