लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के कुछ हिस्से में तापमान 40 डिग्री के पार, एक जून तक लू चलने की आशंका नहीं

By भाषा | Updated: May 26, 2021 20:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार को तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। वहीं, मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि अगले चार से पांच दिन राष्ट्रीय राजधानी में लू चलने की आशंका नहीं है।

शहर के तापमान का हाल बताने वाले आईएमडी के सफदरजंग वेधशाला में 39.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

पालम, जफरपुर, मंगेशपुर, नजफगढ़ और पीतमपुरा में क्रमश: 40.6 डिग्री, 40.9 डिग्री, 41.2 डिग्री, 41.8 डिग्री और 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

आईएमडी ने कहा कि एक जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहने की संभावना है, जिसका मतलब है कि इस अवधि में लू चलने की आशंका नहीं है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक वर्ष 2014 के बाद पहली बार ऐसा होगा कि मानसून पूर्व की अवधि में लू का रिकार्ड दर्ज नहीं होगा।

सबसे पहले पांच पश्चिमी विक्षोभ और फिर चक्रवात ‘ताउते’ के कारण तापमान नियंत्रित रहा।

मैदानी इलाके में 40 डिग्री से अधिकतम तापमान होने और सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक होने पर पर लू की घोषणा की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां