उत्तर प्रदेश में बसंत के आगमन के साथ तापमान बढ़ा
By भाषा | Updated: February 16, 2021 15:42 IST2021-02-16T15:42:07+5:302021-02-16T15:42:07+5:30

उत्तर प्रदेश में बसंत के आगमन के साथ तापमान बढ़ा
लखनऊ, 16 फरवरी उत्तर प्रदेश में बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही तापमान में कुछ वृद्धि हुई है और लोगों को सर्दी से राहत मिली है।
राज्य में पिछले 24 घंटों में मौसम आम तौर पर खुश्क रहा।
मौसम विभाग ने मंगलवार को बताया कि मुरादाबाद मंडल में दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी देखी गयी, जबकि प्रदेश के अन्य इलाकों में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया।
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस मुजफ्फरनगर में दर्ज किया गया जबकि 31 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ झांसी सबसे गर्म रहा।
मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम खुश्क रहने का अनुमान है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।