दिल्ली में तापमान बढ़ा, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

By भाषा | Updated: August 17, 2021 09:32 IST2021-08-17T09:32:23+5:302021-08-17T09:32:23+5:30

Temperature rises in Delhi, minimum temperature reaches 30 degree Celsius | दिल्ली में तापमान बढ़ा, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

दिल्ली में तापमान बढ़ा, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पारा कुछ डिग्री चढ़ गया और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 82 प्रतिशत दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार शाम को मौसम विज्ञानी ने मंगलवार को एक और गर्म दिन रहने का अनुमान जताया था और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Temperature rises in Delhi, minimum temperature reaches 30 degree Celsius

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे