कश्मीर घाटी में तापमान शून्य से नीचे पहुंचा, गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा

By भाषा | Updated: December 15, 2020 18:37 IST2020-12-15T18:37:23+5:302020-12-15T18:37:23+5:30

Temperature reaches below zero in Kashmir valley, Gulmarg remains the coldest place | कश्मीर घाटी में तापमान शून्य से नीचे पहुंचा, गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा

कश्मीर घाटी में तापमान शून्य से नीचे पहुंचा, गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा

श्रीनगर, 15 दिसंबर कश्मीर घाटी में रात का तापमान जमाव बिंदु से कम हो गया वहीं प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि घाटी के सभी मौसम केंद्रों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की-रिजॉर्ट गुलमर्ग में तापमान शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री कम है।

उन्होंने कहा कि दक्षिण कश्मीर में पहलगाम रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस और श्रीनगर में शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि घाटी के काजीगुंड में तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि उत्तर में कुपवाड़ा में शून्य से 2.3 डिग्री कम और दक्षिण में कोकरनाग में शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा है कि रात के तापमान में और कमी की संभावना के साथ 21 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Temperature reaches below zero in Kashmir valley, Gulmarg remains the coldest place

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे