दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में कमी आने की संभावना : मौसम विभाग

By भाषा | Updated: November 18, 2021 22:08 IST2021-11-18T22:08:29+5:302021-11-18T22:08:29+5:30

Temperature likely to drop in Delhi in next few days: Meteorological Department | दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में कमी आने की संभावना : मौसम विभाग

दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में कमी आने की संभावना : मौसम विभाग

नयी दिल्ली, 18 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन तक आंशिक बादल छाए रहने और हल्की धुंध रहने का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में दिन और रात में ठंड बढ़ने की संभावना है।

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह भी ठंड रही और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में औसत से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को शाम साढ़े पांच बजे हवा में नमी का स्तर 73 प्रतिशत दर्ज किया गया।

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम का सबसे कम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ा के अनुसार बृहस्पतिवार शाम सात बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘‘बेहद खराब’’ श्रेणी में 354 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को ‘‘संतोषजनक’’, 101 और 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 और 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 और 400 के बीच ‘‘बेहद खराब’’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Temperature likely to drop in Delhi in next few days: Meteorological Department

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे