लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बारिश होने से तापमान में गिरावट

By भाषा | Updated: July 29, 2021 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न भागों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट आयी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव हो गया और यातायात बाधित हुआ।

मौसम विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से सात डिग्री कम था। आईएमडी ने कहा कि सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम था।

शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता सौ प्रतिशत थी। विभाग ने कहा कि शुक्रवार को सामान्य रूप से आसमान में बादल छाये रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

आईएमडी ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बिजली कड़कने के साथ आंधी और मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। विभाग ने अपराह्न तीन बजकर 44 मिनट पर ट्वीट कर बताया कि दिल्ली, फरीदाबाद, वल्लभगढ़, महेंद्रगढ़, नारनौल, कोसली, चरखी दादरी, झज्जर, नूह, सोहना और अन्य जगहों पर बारिश हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 20 December 2025: आज ये चार राशि के लोग बेहद भाग्यशाली, चौतरफा प्राप्त होंगी खुशियां

कारोबारखाद्य सब्सिडी बढ़ी, नहीं घटी किसानों की चिंता

भारतलोकसभा, विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय चुनावों के बीच नेताओं की आवाजाही?, राजनीति की नई शक्ल बनता दलबदल

भारतअपनी गाड़ी के लिए PUC सर्टिफिकेट कैसे बनाएं? जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका

भारत अधिक खबरें

भारतकर्मचारियों के लिए खुशखबरी! EPFO ने किए 2 बड़े अपडेट, अब मिलेगा ये फायदा

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया