लाइव न्यूज़ :

''टीकों के भंडार, टीका भंडारण के तापमान संबंधी आंकड़े सार्वजनिक मंचों पर साझा न किए जाएं"

By भाषा | Updated: June 9, 2021 21:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखकर सुझाव दिया है कि वे टीकों के भंडार और टीका भंडारण तापमान के संबंध में ‘इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलीजेंस नेटवर्क’ (ईविन) के आंकड़े सार्वजनिक मंचों पर साझा न करें क्योंकि यह ‘‘संवेदनशील सूचना है और इसका इस्तेमाल केवल कार्यक्रम में सुधार के लिए किया जाना चाहिए।’’

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को हाल में भेजे गए एक पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि केंद्र ने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के सहयोग से यूआईपी के तहत ईविन की शुरुआत की है जिसका इस्तेमाल राष्ट्रीय से लेकर उप जिला स्तर तक टीका भंडारण के सभी स्तरों पर टीकों के भंडार की स्थिति और तापमान पर नजर रखने के लिए किया जाता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने पत्र में कहा कि यह देखकर अच्छा लग रहा है कि सभी राज्य प्रणाली का इस्तेमाल दैनिक आधार पर कोविड रोधी टीकों के भंडार और लेन-देन संबंधी जानकारी के अद्यतन के लिए कर रहे हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इस संबंध में, कृपया सलाह दी जाती है कि भंडार और तापमान से जुड़े ईविन संबंधी आंकड़ों और विश्लेषण पर स्वास्थ्य मंत्रालय का स्वामित्व है और मंत्रालय की अनुमति के बिना ये किसी अन्य संगठन, साझेदार एजेंसी, मीडिया एजेंसी को, ऑनलाइन और ऑफलाइन साझा नहीं किए जाने चाहिए।’’

प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य (आरसीएच) कार्यक्रम के सलाहकार प्रदीप हलदर ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सभी मिशन निदेशकों को भेजे गए पत्र में कहा गया है, ‘‘यह बहुत ही संवेदनशील सूचना है और इसका इस्तेमाल केवल कार्यक्रम में सुधार के लिए किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?