लाइव न्यूज़ :

विवादित कोटिया इलाके में तेलुगू दिशासूचक दिखाई दिए, ओडिशा ने आपत्ति जतायी

By भाषा | Updated: September 29, 2021 00:19 IST

Open in App

भवानीपाटण (ओडिशा), 28 सितंबर ओडिशा और आंध्र प्रदेश में जारी अंतर-राज्यीय सीमा विवाद के बीच कोटिया पंचायत क्षेत्र में तेलुगू भाषा वाले दिशासूचक दिखाई दिए हैं। दोनों ही राज्य इस क्षेत्र पर दावा करते हैं।

कोरापुट के जिलाधिकारी अब्दाल अख्तर ने कहा, ''सोमवार को चक्रवात गुलाब के प्रभाव में भारी बारिश के कारण कोटिया के तीन-चार गांवों से संपर्क टूट गया था। असामाजिक तत्वों ने स्थिति का फायदा उठाया और इस तरफ आकर तेलुगू में दो दिशासूचक लगा दिए।''

उन्होंने कहा, ''मंगलवार को एक टीम को मौके पर भेजा गया है जो रिपोर्ट सौंपेगी। कोटिया में हमारा लक्ष्य बहुत स्पष्ट है और वहां सभी विकास कार्य जारी रहेंगे। कोटिया के लोग ओडिशा सरकार के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं और विकास कार्यों से लाभ प्राप्त कर रहे हैं।''

कोटिया पंचायत के तहत आने वाले 28 गांवों में से 21 गांवों के स्वामित्व संबंधी विवाद पहली बार वर्ष 1968 में उच्चतम न्यायालय पहुंचा था। वर्ष 2006 में, शीर्ष अदालत ने कहा था कि अंतर-राज्यीय सीमाएं उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आती हैं और केवल संसद ही इन्हें हल कर सकती है।

आंध्र प्रदेश ने हाल ही में कोटिया में हुए पंचायत चुनाव के परिणामों की घोषणा की थी।

बीजद नेता देबी प्रसाद मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि पंचायत चुनाव अमान्य थे और उसका कोई कानूनी वैधता नहीं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे