लाइव न्यूज़ :

तेलुगु फिल्म निर्माता बी ए राजू का हृदय गति रुकने से निधन

By भाषा | Updated: May 22, 2021 14:10 IST

Open in App

हैदराबाद, 22 मई तेलुगु फिल्म निर्माता और दिग्गज पत्रकार बी ए राजू का यहां हृदय गति रुकने से निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शुक्रवार रात इलाज के दौरान राजू (62) का निधन हो गया।

उनके बेटे बी शिवा कुमार ने ट्वीट किया, "अत्यंत दुःख और शोक के साथ हम अपने प्यारे पिता श्री बी ए राजू के असामयिक निधन की घोषणा कर रहे हैं। मधुमेह के स्तर में अचानक उतार-चढ़ाव और हृदय गति रुकने के कारण उनका निधन हो गया।"

राजू ने अपने करियर की शुरुआत एक सिनेमा पत्रकार के रूप में की थी और बाद में फिल्में बनाना शुरू किया।

उन्होंने कई वर्षों तक एक लोकप्रिय फिल्म पत्रिका 'सुपर हिट' चलाई।

वह एक प्रसिद्ध फिल्म व्यापार विश्लेषक भी थे।

तेलुगु स्टार चिरंजीवी ने राजू के निधन पर शोक और दुख व्यक्त किया।

अभिनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, "बी.ए. राजू गारु के आकस्मिक निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है।"

फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने अपने शोक संदेश में कहा, "बी ए राजू गारु के आकस्मिक निधन से वास्तव में स्तब्ध हूं। उनके जैसे वरिष्ठ सदस्य के जाने से एक शून्य पैदा हो गया जिसे भरा नहीं जा सकता, जिनके पास 1500 से अधिक फिल्मों के लिए फिल्म पत्रकार और पीआरओ के रूप में काम करने का इतना बड़ा अनुभव है। आप बहुत याद आएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल