लाइव न्यूज़ :

तेलुगू फिल्मों के गीतकार 'सिरीवेन्नेला' सीताराम शास्त्री का निधन

By भाषा | Updated: November 30, 2021 19:37 IST

Open in App

हैदराबाद, 30 नवंबर तेलुगू फिल्मों के गीतकार ‘सिरीवेन्नेला’ सीताराम शास्त्री का मंगलवार को यहां एक निजी अस्पताल में फेफड़ों के कैंसर से संबंधित जटिलताओं के कारण निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे।

उन्हें पद्म श्री और कई अन्य पुरस्कारों से नवाजा गया था।

अस्पताल ने एक विज्ञप्ति में बताया कि शास्त्री को 24 नवंबर को निमोनिया की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह गहन चिकित्सा इकाई में थे।

शास्त्री ने ‘सिरीवेन्नेला’, ‘स्वर्ण कमलम’, ‘शुभ लग्नम’, ‘रुद्रवीणा’ और कई अन्य फिल्मों में अपने शानदार गीतों के साथ तेलुगू भाषी लोगों पर एक अमिट छाप छोड़ी है। वह जाने-माने निर्देशक के. विश्वनाथ की 1986 में आई फिल्म ‘सिरीवेन्नेला’ से लोकप्रिय हुए।

इसके बाद उन्हें 'सिरीवेन्नेला' सीताराम शास्त्री के नाम से जाना जाने लगा, हालांकि उनका उपनाम चेम्बोलु था।

उन्होंने लगभग तीन हजार गाने लिखे और अन्य सम्मानों के अलावा, कई बार आंध्र प्रदेश सरकार का नंदी पुरस्कार प्राप्त किया है। उन्होंने प्रसिद्ध पार्श्व गायक एस पी बालासुब्रमण्यम के साथ एक मजबूत जोड़ी बनाई, विशेष रूप से के. विश्वनाथ की फिल्मों में।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह उन लोगों में शामिल हैं, जो दिवंगत गीतकार के गीतों के प्रशंसक थे। उन्होंने कहा कि शास्त्री ने अपने गीतों में तेलुगू भाषा और मूल्यों को प्रधानता दी।

उन्होंने शास्त्री के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू, अभिनेता चिरंजीवी, के. विश्वनाथ और कई तेलुगू फिल्मी हस्तियों ने सीताराम शास्त्री के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन