लाइव न्यूज़ :

तेलुगू अभिनेता राम चरण ने दोबारा शुरू की “आचार्य“ की शूटिंग

By भाषा | Updated: July 10, 2021 19:45 IST

Open in App

हैदराबाद, 10 जुलाई तेलुगू फिल्मों के अभिनेता राम चरण ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अपनी आगामी ऐक्शन ड्रामा फिल्म “आचार्य“ की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है। इस फिल्म में उनके पिता एवं सुपरस्टार चिरंजीवी प्रमुख भूमिका में होंगे।

“आचार्य“ का निर्देशन कोराताला शिवा कर रहे हैं और इसमें राम चरण भी एक अहम भूमिका में हैं।

राम चरण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू होने के बारे में जानकारी दी। 36 वर्षीय अभिनेता ने फिल्म का एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “आचार्य की शूटिंग दोबारा शुरू हो गई है।“

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 65 वर्षीय दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी तीन दिन पहले ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक देश में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर की शुरुआत से पहले फिल्म की 90 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी थी।

फिल्म में काजल अग्रवाल, सोनू सूद और पूजा हेगड़े भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। “आचार्य“ पहले 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण देश भर में सिनेमाघर बंद हो गए और फिल्म के निर्माताओं को इसकी रिलीज की तारीख टालनी पड़ी।

फिल्म की कहानी एक मध्यम आयु वर्ग के नक्सली-समाज सुधारक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मंदिर की संपत्ति और दान के दुरुपयोग और गबन को लेकर बंदोबस्ती विभाग के खिलाफ लड़ाई शुरू करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू