लाइव न्यूज़ :

‘अपनी मां को बता दो, मैं एक दिन असम का मुख्यमंत्री बनूंगा’

By भाषा | Updated: May 10, 2021 20:32 IST

Open in App

गुवाहाटी, 10 मई युवक 22 साल का था और युवती महज 17 साल की । जब युवती ने कहा कि वह उसके भविष्य के बारे में अपनी मां को क्या बताएगी तो युवक ने जवाब दिया था ‘‘अपनी मां को बता दो, मैं एक दिन मुख्यमंत्री बनूंगा।’’

ये कहानी एकदम फिल्मी नहीं बल्कि हकीकत है। असम के नए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सालों पहले रिनिकी भुइयां से यह बात कही थी जो बाद में उनकी पत्नी बनीं । यह उस जमाने की बात है जब सरमा स्वयं यहां कॉटन कॉलेज के छात्र थे ।

सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां बताती हैं कि उनके पति कॉलेज के समय से ही मुख्यमंत्री बनने को लेकर आश्वस्त थे।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में बताया कि हिमंत छात्र जीवन से ही अपने लक्ष्य को लेकर एकनिष्ठ थे और जानते थे कि उनको भविष्य में क्या बनना है।

उल्लेखनीय है कि सरमा ने सोमवार को असम के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

भुइयां ने बताया, ‘‘ वह 22 साल के और मैं 17 साल की थी तब हमारी पहली मुलाकात हुई थी। मैंने उनसे पूछा था कि मैं अपनी मां को उनके भविष्य के बारे में क्या बताऊंगी? तब उन्होंने जवाब दिया था कि उनसे कह दो कि मैं असम का मुख्यमंत्री बनूंगा।’’

उन्होंने बताया कि मैं भौंचक रह गई लेकिन बाद में महसूस हुआ कि जिस व्यक्ति से वह शादी करेंगी उसका राज्य को लेकर एक निश्चित लक्ष्य और सपना है, चट्टान की तरह प्रतिबद्धता है।

भुइयां ने कहा, ‘‘जब हमारी शादी हुई तब वह विधायक थे, उसके बाद वह मंत्री बने और फिर राजनीति में बढ़ते चले गए, लेकिन आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए देखकर मुझे विश्वास नहीं हो रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक कि कल रात हमारी बात हुई तो उन्होंने नामित मुख्यमंत्री का उल्लेख किया और जब मैंने पूछा ‘कुन (कौन) तब उन्होंने जवाब दिया ‘मुई’ (मैं)। मेरे लिए वह हमेशा हिमंत रहे हैं और मैं उन्हें मुख्यमंत्री के साथ नहीं जोड़ सकती। इस शब्द से परिचित होने में कुछ समय लगेगा।’’

सरमा की पत्नी मीडिया उद्यमी हैं और दंपति के दो बच्चे हैं- 19 साल के नंदिल बिस्व सरमा और 17 साल की सुकन्या सरमा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे