लाइव न्यूज़ :

‘अपनी मां को बता दो, मैं एक दिन असम का मुख्यमंत्री बनूंगा’

By भाषा | Updated: May 10, 2021 21:22 IST

सरमा की पत्नी मीडिया उद्यमी हैं और दंपति के दो बच्चे हैं- 19 साल के नंदिल बिस्व सरमा और 17 साल की सुकन्या सरमा।

Open in App
ठळक मुद्देहेमंता बिस्व सरमा ने असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है।वे असम के 15वें मुख्यमंत्री बने हैं। राज्यपाल जगदीश मुखी ने हेमंत बिस्व शर्मा के साथ ही 13 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

युवक 22 साल का था और युवती महज 17 साल की । जब युवती ने कहा कि वह उसके भविष्य के बारे में अपनी मां को क्या बताएगी तो युवक ने जवाब दिया था ‘‘अपनी मां को बता दो, मैं एक दिन मुख्यमंत्री बनूंगा।’’ ये कहानी फिल्मी नहीं बल्कि एकदम हकीकत है। असम के नए मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने सालों पहले रिनिकी भुइयां से यह बात कही थी जो बाद में उनकी पत्नी बनीं । यह उस जमाने की बात है जब सरमा स्वयं यहां कॉटन कॉलेज के छात्र थे ।

सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां बताती हैं कि उनके पति कॉलेज के समय से ही मुख्यमंत्री बनने को लेकर आश्वस्त थे।उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में बताया कि हिमंत छात्र जीवन से ही अपने लक्ष्य को लेकर एकनिष्ठ थे और जानते थे कि उनको भविष्य में क्या बनना है। उल्लेखनीय है कि सरमा ने सोमवार को असम के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

भुइयां ने बताया, ‘‘ वह 22 साल के और मैं 17 साल की थी तब हमारी पहली मुलाकात हुई थी। मैंने उनसे पूछा था कि मैं अपनी मां को उनके भविष्य के बारे में क्या बताऊंगी? तब उन्होंने जवाब दिया था कि उनसे कह दो कि मैं असम का मुख्यमंत्री बनूंगा।’’उन्होंने बताया कि मैं भौंचक रह गई लेकिन बाद में महसूस हुआ कि जिस व्यक्ति से वह शादी करेंगी उसका राज्य को लेकर एक निश्चित लक्ष्य और सपना है, चट्टान की तरह प्रतिबद्धता है।

भुइयां ने कहा, ‘‘जब हमारी शादी हुई तब वह विधायक थे, उसके बाद वह मंत्री बने और फिर राजनीति में बढ़ते चले गए, लेकिन आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए देखकर मुझे विश्वास नहीं हो रहा है।’’उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक कि कल रात हमारी बात हुई तो उन्होंने नामित मुख्यमंत्री का उल्लेख किया और जब मैंने पूछा ‘कुन (कौन) तब उन्होंने जवाब दिया ‘मुई’ (मैं)। मेरे लिए वह हमेशा हिमंत रहे हैं और मैं उन्हें मुख्यमंत्री के साथ नहीं जोड़ सकती। इस शब्द से परिचित होने में कुछ समय लगेगा।’’

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर