लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के व्यक्ति की शहर के बाहर हत्या होने पर मुआवजा के बारे में बताए डीएसएलएसए : अदालत

By भाषा | Updated: June 3, 2021 22:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से पूछा कि क्या ‘दिल्ली पीड़ित मुआवजा योजना’ राष्ट्रीय राजधानी के ऐसे बाशिंदे पर लागू होगी जिसकी मौत शहर के बाहर किसी अपराध में हो गयी हो।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने कहा कि यह एक कल्याणकारी योजना है और ऐसे मामलों में इसे लागू किए जाने पर विचार करने की जरूरत है, जहां दिल्ली के निवासी की राष्ट्रीय राजधानी के बाहर अपराध के कारण मौत हो गयी।

अदालत ने दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएसएलएसए) से इसकी कानूनी स्थिति पर गौर करने और 25 अगस्त को सुनवाई के समय या उससे पहले इस बारे में अवगत कराने को कहा है।

दिल्ली के एक टैक्सी ड्राइवर की पिछले साल तब हत्या कर दी गयी थी जब वह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक यात्री को गंतव्य तक छोड़ने के बाद लौट रहा था। टैक्सी ड्राइवर के बेटे ने एक याचिका दाखिल की है, उसी पर अदालत का यह आदेश आया है।

वकील तारा नरूला के जरिए दाखिल की गयी याचिका में दिल्ली पीड़ित मुआवजा योजना, 2018 के तहत मुआवजे की मांग की गयी है।

टैक्सी ड्राइवर के बेटे ने दलील दी है कि परिवार में अकेले कमाने वाले अपने पिता के निधन के कारण उसे अपने और अपने परिवार के पुनर्वास के लिए मुआवजे की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन