नागरिकों को केंद्र की योजनाओं के बारे में बताएं : केंद्रीय मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा

By भाषा | Updated: October 17, 2021 19:38 IST2021-10-17T19:38:14+5:302021-10-17T19:38:14+5:30

Tell citizens about Centre's schemes: Union Minister to BJP workers | नागरिकों को केंद्र की योजनाओं के बारे में बताएं : केंद्रीय मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा

नागरिकों को केंद्र की योजनाओं के बारे में बताएं : केंद्रीय मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा

ठाणे, 17 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम लाभार्थी तक पहुंचे।

उन्होंने यहां शनिवार को एक कार्यक्रम में यह कहा।

मंत्री ने कहा कि केंद्र की 64 नागरिक कल्याण योजनाएं हैं और इन सभी को नागरिकों तक अवश्य पहुंचना चाहिए।

उन्होंने दावा किया महाराष्ट्र गृह निर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) और सिडको, ठाणे में जारी आवासीय योजनाओं के बारे में नागरिकों को सूचना नहीं दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tell citizens about Centre's schemes: Union Minister to BJP workers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे