लाइव न्यूज़ :

बुधवार तक बताइए कि नीट-एमडीएस के दाखिलों के लिए काउंसलिंग कब होगी: न्यायालय ने केंद्र से कहा

By भाषा | Updated: August 9, 2021 19:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त उच्चतम न्यायालय ने केंद्र से सोमवार को 11 अगस्त तक इस संबंध में जानकारी देने को कहा कि वह नीट-एमडीएस में दाखिले के लिए काउंसलिंग कब शुरू करेगा, जिसके लिए 16 दिसंबर, 2020 को परीक्षा आयोजित की गई थी।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने कहा कि अब जब केंद्र ने मेडिकल सीटों में ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) आरक्षण को मंजूरी दे दी है तो वह काउंसलिंग कब कराएगा।

केंद्र की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के एम नटराज ने कहा कि सरकार को इस संबंध में अधिसूचना जारी करने और तौर-तरीके तैयार करने के लिए दो सप्ताह का समय चाहिए।

पीठ ने कहा, ‘‘यह क्या है। हमने पिछले हफ्ते पढ़ा था कि केंद्र ने ओबीसी आरक्षण को मंजूरी दे दी है। अब फिर से आप इसे अक्टूबर या नवंबर में खिसका देंगे। हम इसकी इजाजत नहीं देंगे। आप कृपया हमें बुधवार तक बताएं कि आप काउंसलिंग कब आयोजित करेंगे। हम इसे पहले मामले के रूप में सूचीबद्ध कर रहे हैं। आप हमें जानकारी दें।’’

केंद्र सरकार ने हाल में अखिल भारतीय आरक्षण योजना के अंतर्गत मौजूदा शैक्षणिक सत्र 2021-22 से स्नातक एवं स्नातकोत्तर चिकित्सा एवं दंत पाठ्यक्रमों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर तबके (ईडब्ल्यूएस) के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की थी।

इससे पहले, न्यायालय ने नीट-एमडीएस में दाखिले के लिए काउंसलिंग आयोजित करने में देरी पर 12 जुलाई को कड़ा संज्ञान लिया था। शीर्ष अदालत ने कहा था कि केंद्र और अन्य पक्ष एक साल से ‘‘टाल-मटोल’’ कर रहे हैं।

पीठ ने संबंधित पक्ष की याचिका पर कहा था कि ये योग्य बीडीएस छात्र हैं और केंद्र ने पिछले साल से काउंसलिंग क्यों नहीं की।

बैचलर इन डेंटल सर्जरी (बीडीएस) डिग्री वाले चिकित्सकों ने पिछले साल 16 दिसंबर को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) द्वारा डेंटल सर्जरी (एमडीएस) स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-एमडीएस दी थी। पीठ ने केंद्र और एमसीसी के अलावा इससे पहले डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया और नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) को भी नोटिस जारी किए थे।

वकील तन्वी दुबे के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है कि ये डॉक्टर नीट-एमडीएस, 2021 के लिए काउंसलिंग की तारीख की घोषणा करने में एमसीसी द्वारा की गई ‘‘अनुचित और अनिश्चित देरी’’ को चुनौती दे रहे हैं।

याचिका में एमसीसी को नीट-एमडीएस 2021 के लिए एक अलग काउंसलिंग आयोजित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। बीडीएस उम्मीदवारों के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के परिणाम भी निर्धारित तिथि, यानी 31 दिसंबर, 2020 को घोषित किए गए थे।

इसमें कहा गया था, ‘‘हालांकि, 31.12.2020 को परिणाम घोषित होने के बाद, आज तक यानी 23.06.2021 तक, काउंसलिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है। याचिकाकर्ताओं ने काउंसलिंग के कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रतिवादियों से संपर्क करने के कई प्रयास किए, लेकिन काउंसलिंग शुरू होने की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं मुहैया कराई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए