लाइव न्यूज़ :

अखिलेश बताएं, मथुरा में श्री कृष्ण मंदिर का निर्माण चाहते हैं या नहीं : मौर्य

By भाषा | Updated: December 2, 2021 20:10 IST

Open in App

लखनऊ, दो दिसंबर "मथुरा की तैयारी है" वाला बयान देकर विपक्ष के निशाने पर आए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को उल्टा सवाल दागते हुए पूछा कि विरोध कर रहे दल मथुरा में श्री कृष्ण मंदिर के निर्माण के पक्ष में हैं या नहीं।

मौर्य ने एक समाचार चैनल से बातचीत में मथुरा की तैयारी संबंधी अपने ट्वीट को लेकर विपक्ष द्वारा आलोचना के बारे में पूछे जाने पर कहा, "विपक्ष के जो भी राजनीतिक दल हैं, वे मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। मैं स्पष्ट तौर पर कहना चाहता हूं कि मथुरा में श्री कृष्ण की जन्मभूमि पर मंदिर बने यह श्री कृष्ण के हर भक्त की इच्छा है और आकांक्षा है। मैंने भी उसी भाव को प्रकट किया है।"

उन्होंने कहा, "लेकिन मैं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उन विपक्षी नेताओं से पूछना चाहता हूं। वे बताएं कि वे श्री कृष्ण जन्मभूमि पर भगवान श्री कृष्ण का भव्य मंदिर बनने का वह विरोध करते हैं या समर्थन।"

इस सवाल पर कि क्या भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में कृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा उठाएगी, मौर्य ने कहा, "चुनाव का मुद्दा न तो राम मंदिर है, न काशी विश्वनाथ मंदिर और न ही श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर है.... लेकिन अखिलेश यादव से मेरा पहला सवाल है, वह बताएं कि वह श्री कृष्ण जन्मभूमि पर भगवान श्री कृष्ण का मंदिर चाहते हैं या नहीं।"

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा था "अयोध्या, काशी भव्य मंदिर निर्माण जारी है, मथुरा की तैयारी है।"

उत्तर प्रदेश के आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उपमुख्यमंत्री के इस बयान पर सपा और बसपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।मथुरा भगवान श्रीकृष्ण का जन्म स्थान है।

बसपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया,‘‘मौर्य का यह बयान आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार की आम धारणा को पुख्ता करता है। जनता को भाजपा के इस आखिरी हथकंडे यानी हिंदू-मुस्लिम राजनीति से सावधान रहना होगा।’’

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मौर्य के इस बयान पर कहा कि इससे साबित होता है कि भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी निश्चित हार का आभास हो गया है।

मथुरा जिला प्रशासन ने भगवान कृष्ण की 'वास्तविक जन्म भूमि' पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की अखिल भारत हिंदू महासभा की घोषणा के मद्देनजर 28 नवंबर को धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी है।

महासभा का दावा है कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म मथुरा के प्रमुख मंदिर के बगल में स्थित मस्जिद के अंदर है। मथुरा के जिला अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा कि किसी को भी मथुरा में माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन