लाइव न्यूज़ :

टेलीविजन अभिनेता रवि दुबे कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: May 11, 2021 11:02 IST

Open in App

मुंबई, 11 मई मशहूर टेलीविजन अभिनेता रवि दुबे कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और पृथक-वास में रह रहे हैं।

अभिनेता (37) ने इंस्टाग्राम पर सोमवार रात यह जानकारी दी और उनके सम्पर्क में आए सभी लोगों को एहतियात बरतने को भी कहा।

उन्होंने लिखा, ‘‘ अभी रिपोर्ट मिली है और मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हूं, पिछले कुछ दिनों में मेरे सम्पर्क में आए सभी लोग अपना ध्यान रखें... मैं पृथक रह रहा हूं और मेरे प्रियजन मेरा ध्यान रख रहे हैं।’’

अभिनेता ने लिखा, ‘‘ सुरक्षित एवं सकारात्मक रहें।’’

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मुंबई में सोमवार को 1,782 नए मामले सामने आने के बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,77,412 हो गई। यहां संक्रमण से अभी तक कुल 13,855 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू