लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना के पोचमपल्ली को सर्वोतम पर्यटन गांवों में से एक का पुरस्कार दिया गया

By भाषा | Updated: November 16, 2021 17:34 IST

Open in App

हैदराबाद, 16 नवंबर तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित पोचमपल्ली गांव को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) ने सर्वोत्तम पर्यटन गांवों में से एक चुना है। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के कार्यालय की ओर से मंगलवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

गांव के लोगों को बधाई देते हुए केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री रेड्डी ने कहा कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार स्पेन के मेड्रिड में दो दिसंबर 2021 को यूएनडब्ल्यूटीओ महासभा के 24वें सत्र के दौरान दिया जाएगा।

मंत्री ने कहा, “पोचमपल्ली और विशेष रूप से तेलंगाना के लोगों की ओर से मैं आभारी हूं कि पोचमपल्ली गांव को यह पुरस्कार दिया गया। मैं मंत्रालय के अधिकारियों के प्रति भी आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने प्रभावी ढंग से पोचमपल्ली का प्रतिनिधित्व किया।”

उन्होंने कहा कि पोचमपल्ली की विशेष बुनाई की कला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ मंत्र के जरिये आत्मनिर्भर भारत के तौर पर विशेष महत्व मिला। नलगोंडा जिले के पोचमपल्ली गांव में विशिष्ट ‘इकत’ शैली से साड़ियां तैयार की जाती हैं इसलिए इसे भारत की ‘सिल्क सिटी’ कहा जाता है।

पोचमपल्ली इकत शैली को 2004 में जीआई (भौगोलिक संकेतक) मिला था। पर्यटन मंत्रालय ने यूएनडब्ल्यूटीओ सर्वोत्तम पर्यटन गांव के लिए भारत से तीन गांवों के नाम का सुझाव दिया था।

इनमें मेघालय के कोंगथांग, मध्य प्रदेश के लाडपुरा खास और पोचमपल्ली का नाम शामिल था। यूएनडब्ल्यूटीओ ने पोचमपल्ली को सर्वोत्तम पर्यटन गांवों में से एक का पुरस्कार देने के लिए चुना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?