लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना, उत्तराखंड ने दूर-दराज स्थानों से साक्ष्य रिकॉर्डिंग के लिए शुरू की मोबाइल अदालत

By भाषा | Updated: October 10, 2021 15:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर तेलंगाना और उत्तराखंड देश के पहले ऐसे राज्य बन गए हैं जहां, दूरदराज के स्थानों से साक्ष्य रिकॉर्ड करने की अनुमति देने के लिए अदालत की मोबाइल इकाइयां शुरू की गई हैं। महिलाओं और बच्चों सहित गवाहों तथा पीड़ितों को उन परिस्थितियों में साक्ष्य रिकॉर्ड करने की सुविधा देने के लिए यह व्यवस्था शुरू की गयी है, जिसमें वे व्यक्तिगत रूप से अदालतों के समक्ष पेश होने में असमर्थ होते हैं।

इसका उद्देश्य जरूरत के अनुसार महिलाओं और बाल पीड़ितों या गवाहों, चिकित्सकों और चिकित्सा पेशेवरों तथा जांच अधिकारियों के साक्ष्य की रिकॉर्डिंग की अनुमति देना है। मोबाइल अदालत इकाई की सुविधा अधीनस्थ न्यायालयों के लिए है।

न्याय विभाग के अनुसार, इन इकाइयों में सीसीटीवी कैमरे, लैपटॉप, एक प्रिंटर, एलईडी टीवी, वेब कैमरा, इन्वर्टर, स्कैनर, यूपीएस, एक अतिरिक्त मॉनिटर और स्पीकर लगे हैं, जो पीड़ित या गवाह से मौके पर जाकर मिल सकते हैं।

उत्तराखंड में जिला अदालत चमोली की वेबसाइट पर उपलब्ध ब्योरों के मुताबिक, “गवाह या किसी आरोपी सहित अन्य व्यक्ति जो अदालत की कार्यवाही में शामिल हो, ऐसी परिस्थितियों में जहां ऐसे गवाह या व्यक्ति की व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए एक स्पष्ट या निहित खतरा है; या, ऐसे गवाह/व्यक्ति के लिए व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होना असंभव, अत्यंत कठिन, महंगा, असुविधाजनक या अन्यथा वांछनीय नहीं है” वह चल अदालत सुविधा का इस्तेमाल करने का पात्र होगा।

वे लोग, जो कम उम्र, अत्यधिक वृद्धावस्था, बीमारी या शरीर की अक्षमता, या इसी तरह के किसी अन्य कारण से उत्पन्न होने वाले कारणों से व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने में असमर्थ हैं, या उन्हें रोका जा रहा है, वे भी इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।

मानक संचालन प्रक्रिया यह स्पष्ट करती है कि मोबाइल अदालत इकाई को उस अदालत के विस्तार के रूप में समझा जाएगा, जिसकी कार्यवाही ऐसी इकाई के माध्यम से की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां