लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में टीआरएस ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: December 20, 2021 18:12 IST

Open in App

हैदराबाद, 20 दिसंबर तेलंगाना में सत्तारूढ़ दल तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने राज्य में धान की खरीद समेत केंद्र सरकार की “किसान रोधी” नीतियों के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन किया। राज्य के विभिन्न हिस्सों में आयोजित हुए विरोध प्रदर्शन में कई मंत्रियों, विधायकों और पार्टी के अन्य नेताओं ने भाग लिया।

इस दौरान टीआरएस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए, ड्रम बजाए और केंद्र की भारतीय जनता पार्टी तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के विरुद्ध तख्तियां प्रदर्शित की। कानून मंत्री ए इंद्रकरण रेड्डी ने निर्मल टाउन में एक रैली का नेतृत्व किया और बाल कल्याण मंत्री सत्यवती राठौड़ ने महबूबाबाद में विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

भाजपा और राजग सरकार की आलोचना करते हुए राठौड़ ने मांग उठाई कि वर्तमान बारिश के मौसम की फसल और आगामी गर्मी की फसल को केंद्र सरकार को खरीदना चाहिए।

धान की खरीद के मुद्दे पर सत्तारूढ़ दल और भाजपा के बीच चल रही जुबानी जंग के बीच टीआरएस ने विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच, राज्य सरकार के मंत्री और टीआरएस सांसदों का एक शिष्टमंडल, धान की खरीद के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्रियों से भेंट करने के इरादे से दिल्ली में मौजूद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह