लाइव न्यूज़ :

यदाद्री मंदिर के लिए आरबीआई से 125 किलोग्राम सोना खरीदेगा तेलंगाना

By भाषा | Updated: October 19, 2021 22:34 IST

Open in App

हैदराबाद, 19 अक्टूबर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार यदाद्री मंदिर के ‘विमान गोपुरम’ को स्वर्ण जड़ित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से 125 किलोग्राम सोना खरीदेगी।

यदाद्री का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए राव ने कहा कि राज्य को 60 से 65 करोड़ रुपये का सोना खरीदने की जरूरत है और मंदिर के अधिकारी तिरुमला तिरुपति देवस्थानम में इस कार्य को करने वाले विशेषज्ञों के साथ संपर्क में हैं।

राव ने कहा, ‘‘आकलन के मुताबिक मंदिर को 125 किलोग्राम सोने की जरूरत है। हमने इसे प्राप्त करने का फैसला किया। इसकी कीमत 60 से 65 करोड़ रुपये होगी। सरकार इस काम को करने की क्षमता रखती है। हमने भारतीय रिजर्व बैंक से सोना खरीदने का फैसला किया है। हम धन अर्जित करने के बाद आरबीआई से सोना खरीदेंगे ताकि हमें शुद्ध सोना मिले।’’

उन्होंने कहा कि पहले दानदाता के रूप में अपने परिवार की ओर से वह 1.16 किलोग्राम सोने के लिए राशि दान देंगे और इसी तरह कई मंत्री और विधायक भी इसके लिए आगे आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान