तेलंगाना : गोदावरी नदी में डूबने से छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 2, 2021 16:02 IST2021-04-02T16:02:24+5:302021-04-02T16:02:24+5:30

Telangana: six people drowned in Godavari river | तेलंगाना : गोदावरी नदी में डूबने से छह लोगों की मौत

तेलंगाना : गोदावरी नदी में डूबने से छह लोगों की मौत

हैदराबाद, दो अप्रैल तेलंगाना में निजामाबाद जिले के एक गांव में शुक्रवार को गोदावरी नदी में छह लोग डूब गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि करीब 25 लोग जिले के पोचामपाडू में एक पारिवारिक धार्मिक आयोजन के लिए एकत्रित हुए थे। ये सभी रिश्तेदार थे। इनमें से सात लोग नदी में नहाने गये थे।

पुलिस ने बताया कि इनमें से कोई भी तैरना नहीं जानता था और वे नदी में गहरे पानी में चले गये।

उन्होंने बताया कि सातों लोग नदी में डूब गये, हालांकि इनमें से एक को बचा लिया गया।

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री के चंद्रखेशर राव ने मृतकों के परिजन के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Telangana: six people drowned in Godavari river

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे