लाइव न्यूज़ :

टीआरएस के वरिष्ठ नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 12, 2021 14:55 IST

तेलंगाना के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और विधायक ई. राजेंद्र के करीबी सूत्रों ने बताया कि वह राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डी की मौजूदगी में 14 जून को भगवा पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे हुजूराबाद विधायक के रूप में अपना इस्तीफा दे दिया।मि हथियाने के आरोप में राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था।भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व से सीधे मुलाकात की थी।

हैदराबादः तेलंगाना के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और विधायक ई. राजेंद्र ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। तेलंगाना राष्ट्र समिति के वरिष्ठ नेता को मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भूमि हथियाने के आरोप में राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था।

राजेंद्र ने शनिवार को विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। एटाला के कुछ दिनों में दिल्ली में अपने राष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने की संभावना है। शनिवार को स्पीकर को संबोधित एक पत्र में, पूर्व मंत्री ने तत्काल प्रभाव से हुजूराबाद विधायक के रूप में अपना इस्तीफा दे दिया।

के चंद्रशेखर राव के मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री थे

उन्होंने टीआरएस के साथ अपने 19 साल पुराने जुड़ाव को समाप्त करते हुए पिछले हफ्ते पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। सोमवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होने की संभावना है। एक महीने पहले राजेंद्र के चंद्रशेखर राव के मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री थे और उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था।

हुजूराबाद निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राजेंद्र सत्तारूढ़ टीआरएस के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सीधा अध्यक्ष को इस्तीफा पत्र देना चाहता था लेकिन मैं उनसे मिल नहीं पाया, तो इन परिस्थितियों में मुझे विधानसभा सचिव को अपना इस्तीफा सौंपना पड़ा।’’

14 जून को भगवा पार्टी में शामिल हो सकते हैं

इस्तीफा देने से पहले राजेंद्र ने पत्रकारों से कहा कि उनके कई शुभचिंतकों ने उन्हें इस्तीफा द देने की सलाह दी लेकिन वह अपने निर्वाचन क्षेत्र और तेलंगाना के लोगों के आत्म सम्मान की खातिर ऐसा कर रहे हैं। राजेंद्र के करीबी सूत्रों ने बताया कि वह राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डी की मौजूदगी में 14 जून को भगवा पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व से सीधे मुलाकात की थी। आलाकमान ने उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।’’ राजेंद्र के अलावा टीआरएस के कुछ और नेता भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। राजेंद्र को उन शिकायतों के बाद पिछले महीने मंत्रिमंडल से निकाल दिया गया था कि उनके परिवार के सदस्यों के मालिकाना हक वाली कंपनियों ने राज्य में जमीनों पर कब्जा किया हुआ है। 

टॅग्स :तेलंगाना राष्ट्र समितिके चंद्रशेखर रावभारतीय जनता पार्टीतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील