लाइव न्यूज़ :

रिश्वतखोरी में तहसीलदार गिरफ्तार, घर से 93.5 लाख रुपये और 400 ग्राम सोना जब्त

By भाषा | Updated: July 11, 2019 18:07 IST

भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने रंगा रेड्डी जिले में केशाम्पेट मंडल की तहसीलदार वी लावन्या के दफ्तर और आवास पर छापा मारा था। एससीबी के अधिकारियों ने बताया कि कोंदुरु ग्राम राजस्व अधिकारी (वीआरओ) एम अंतैयाह को बुधवार को चार लाख रुपये कथित रूप से लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देवह तहसीलदार की तरफ से शिकायतकर्ता से आठ लाख रुपये की मांग कर रही थी जिसमें से चार लाख रुपये वह ले रही थी।इसके बाद छापेमारी की कार्रवाई की गई थी। वीआरओ को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

तेलंगाना में एक तहसीलदार को रिश्वतरखोरी के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। उसके घर से 93.5 लाख रुपये और 400 ग्राम सोना जब्त किया गया है।

भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने रंगा रेड्डी जिले में केशाम्पेट मंडल की तहसीलदार वी लावन्या के दफ्तर और आवास पर छापा मारा था। एससीबी के अधिकारियों ने बताया कि कोंदुरु ग्राम राजस्व अधिकारी (वीआरओ) एम अंतैयाह को बुधवार को चार लाख रुपये कथित रूप से लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था।

वह तहसीलदार की तरफ से शिकायतकर्ता से आठ लाख रुपये की मांग कर रही थी जिसमें से चार लाख रुपये वह ले रही थी। इसके बाद छापेमारी की कार्रवाई की गई थी। वीआरओ को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीबी के अधिकारी ने बताया कि तहसीलदार के घर से 93.5 लाख रुपये और 400 ग्राम सोना मिलने के अलावा, संपत्ति के कुछ कागज़ात भी जब्त किए गए हैं और बैंक खातों का विवरण भी सत्यापित किया जा रहा है। 

टॅग्स :तेलंगानाप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया