लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हुई, परिजनों की मुआवजे की मांग

By भाषा | Updated: January 22, 2021 20:21 IST

Open in App

नलगोंडा (तेलंगाना), 22 जनवरी तेलंगाना के नलगोंडा जिले में एक आटोरिक्शा और ट्रक के बीच टक्कर होने से घायल हुई दो और महिलाओं की मौत हो जाने से इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।

इससे पहले, पुलिस ने बताया था कि बृहस्पतिवार को नलगोंडा से करीब 70 किलोमीटर दूर अंगादिपेटा में हैदराबाद-नागार्जुन सागर राजमार्ग पर एक ट्रक और एक ऑटोरिक्शा के बीच टक्कर होने से खेतों में काम करने वाली छह महिलाओं और आटोरिक्शा चालक की मौत हो गयी और 10 से अधिक अन्य घायल हो गए।

ट्रक ने एक बड़े ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी जिसमें करीब 20 महिलाएं सवार थीं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘अस्पताल में उपचार के दौरान दो और महिलाओं की मौत हो गयी और 11 लोगों का दो अस्पतालों में इलाज चल रहा है।’’

देवरकोंडा राजकीय अस्पताल में उस समय थोड़ा तनाव उत्पन्न हो गया जहां शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा था जब मृतकों के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

हालांकि तेलंगाना के मंत्री जी जगदीश रेड्डी द्वारा प्रत्येक मृतक के परिजन को तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि, दो कमरे का मकान और उनके बच्चों को मुफ्त शिक्षा की घोषणा करने के बाद वे शांत हुए।

अधिकारी ने बताया कि घटना के वक्त ट्रक चालक नशे में था। उसे हिरासत में ले लिया गया है।

आटो के सभी यात्री खेतों में काम करने वाली महिलाएं थीं जो काम से घर लौट रही थीं।

राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने घटना पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा है। राव ने मृतकों के परिवारों के प्रति सांत्वना प्रकट की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए