लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में आठ महीने में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे कम मामले सामने आए

By भाषा | Updated: February 8, 2021 12:22 IST

Open in App

हैदराबाद, आठ फरवरी तेलंगाना में बीते आठ महीने में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे कम 101 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,95,682 हो गई है। राज्य सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सरकार ने एक बुलेटिन में कहा कि कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या मामूली वृद्धि के बाद रविवार को 2,95,682 हो गई है जबकि एक रोगी की मौत के बाद मृतकों की तादाद 1,611 हो गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले साल जून के बाद से एक दिन में संक्रमण के सबसे कम 101 नए मामले सामने आए हैं। दो जून को 99 मामले सामने आए थे।

बुलेटिन के अनुसार रविवार को राज्य में 18,252 नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 81.22 लाख से अधिक नमूनों की जांच की चुकी है। प्रति दस लाख की आबादी पर 2.18 लाख लोगों के नमूनों की जांच की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन