लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना ने दलित बंधु योजना के लिए 500 करोड़ रुपये जारी किए

By भाषा | Updated: August 9, 2021 20:26 IST

Open in App

हैदराबाद, नौ अगस्त तेलंगाना सरकार ने सोमवार को हुजूराबाद निर्वाचन क्षेत्र में नयी कल्याणकारी योजना ‘ दलित बंधु योजना’ को लागू करने के लिए 500 करोड़ रुपये जारी करने का आदेश जारी किया।

सरकार का यह आदेश विपक्ष की कड़ी निंदा के बीच आया है। विपक्ष ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव नीत सरकार पर हुजूराबाद सीट पर होने वाले उपचुनाव में राजनीतिक फायदा लेने के इरादे से योजना लागू करने का आरोप लगाया है।यह सीट पूर्व मंत्री इटाला राजेंद्र के विधायक पद से इस्तीफा देने से खाली हुई है।

दलित बंधु योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी परिवार को 10 लाख रुपये मिलेंगे जिससे वे अपनी इच्छा से स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं।

तेलंगाना सरकार ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री द्वारा गोद लिए गए यादगीर-भोंगीर जिले के गांव से योजना शुरू करने का आदेश जारी किया था। इसके साथ ही सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत हुई।

आदिलाबाद जिले के इंद्रवैली में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया कि हुजूराबाद में चुनाव को ध्यान में रखकर योजना लागू की गई है।

रेड्डी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने खुद स्वीकार किया है कि वह राजनीतिक पार्टी चला रहे हैं और उनकी योजनाएं चुनावों में मत हासिल करने को लक्षित है।

तेलंगाना में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता के कृष्ण सागर राव ने मुख्यमंत्री को ‘राजनीतिक अवसरवादी’ करार दिया। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री राव को करदाताओं के कर से राजकोष में जमा धन का इस्तेमाल कर मतदाताओं को रिश्वत देने की ‘अनैतिक’ आदत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग