लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना : रिश्तेदार ने जहर मिला कर शराब पिलायी, तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 15, 2021 22:48 IST

Open in App

हैदराबाद (तेलंगाना), 15 अगस्त तेलंगाना के खम्मम जिले में तीन लोगों की मौत कथित तौर पर एक रिश्तेदार द्वारा शराब में जहर मिलाकर पिलाए जाने से हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर आरोपी तीनों से नाराज था, इसलिए उसने ऐसा किया। तीनों की उम्र 35 से 60 वर्ष के बीच थी। तीनों शनिवार को आरोपी के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। भोजन करने और शराब पीने के बाद तीनों बेहोश हो गए और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गयी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने जहर मिला कर शराब दी थी क्योंकि उनके बीच जमीन को लेकर विवाद था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान