लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना ने 2019-20 के लिये बजट का आयकर घटाया, पेश किया 1.46 लाख करोड़ रुपये का बजट

By भाषा | Updated: September 10, 2019 01:31 IST

पिछले पांच वित्त वर्ष में वाणिज्यिक कर संग्रह में कमी आयी है। इसमें औसतन 13.6 प्रतिशत की वृद्धि होती रही है जबकि चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में इसमें 6.61 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Open in App

 तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सोमवार को राज्य का 1,46,492.30 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह इस साल फरवरी में पेश 1,82,017 लाख करोड़ रुपये के लेखानुदान से कम है। बजट आकार में कमी के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक नरमी और राजस्व में कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने बजटीय अनुमान को घटाया है।

विधानसभा में बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के राजस्व में कमी के अलावा केंद्र ने भी आबंटन में कमी की है। इससे राज्य को काफी नुकसान हुआ है। प्रस्तावित बजटीय व्यय के बारे में उन्होंने कहा कि राजस्व व्यय 1,11,055.84 करोड़ रुपये तथा पूंजी व्यय 17,274.67 करोड़ रुपये है। बजट में राजस्व अधिशेष 2,044.08 करोड़ रुपये और राजकोषीय घाटा 24,081.74 करोड़ रुपये रहने का अनुमान रखा गया है।

फरवरी में 1,82,017 करोड़ रुपये का लेखानुदान बजट पेश किया गया था। मुख्यमंत्री ने लेखानुदान में 1,31,629 करोड़ रुपये का राजस्वय व्यय तथा 32,815 करोड़ रुपये का पूंजी व्यय दिखाया गया था। राव के अनुसार हालांकि सरकार ने आर्थिक नरमी के कारण स्थिति में बदलाव को देखते हुए बजट तैयार करने का निर्णय किया।

उन्होंने कहा, ‘‘...देश में पिछले 18 महीनों में आर्थिक नरमी बनी हुई है। सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में तीव्र गिरावट दर्ज की गयी है। सभी बड़े क्षेत्रों में गिरावट का रुख है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर भविष्य में स्थिति सुधरती है, अनुमान में उपयुक्त बदलाव की गुंजाइश है।

पिछले पांच वित्त वर्ष में वाणिज्यिक कर संग्रह में कमी आयी है। इसमें औसतन 13.6 प्रतिशत की वृद्धि होती रही है जबकि चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में इसमें 6.61 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसके अलावा स्टांप और पंजीकरण तथा मोटर वाहन करों भी गिरावट का रुख है। इसके अलावा केंद्र ने 2019-20 के लिये केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी 4.19 प्रतिशत घटायी है। 

टॅग्स :तेलंगानाबजट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया