लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना : 50 हजार सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू

By भाषा | Updated: July 15, 2021 20:30 IST

Open in App

हैदराबाद, 15 जुलाई तेलंगाना सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पड़े हुए करीब 50 हजार पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

राज्य के युवाओं को विश्व युवा कौशल दिवस की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा कि सरकारी क्षेत्र में 1.30 लाख नौकरियां अब तक दी जा चुकी हैं। राज्य सरकार ने उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के लाखों अवसर पैदा किए हैं।

नयी जोनल प्रणाली को अनुमति मिलने और इस संबंध में स्पष्टता आने के साथ 50,000 सरकारी पदों पर लोगों को भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

तेलंगाना सरकार की ओर से जारी की गयी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक भविष्य में वार्षिक कलेंडर के मुताबिक पदों पर लोगों को नियुक्त किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के अनुसार, राज्य में उद्योग, आईटी, वाणिज्य, कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों में लाखों नौकरियां पैदा की जा रही हैं। उन्होंने युवाओं से समय के साथ अपने कौशल को नवीनतम करने का भी अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह