लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: कोविड-19 का टीका उपलब्ध होने पर प्रथम चरण में 80 लाख लोगों का टीकाकरण करने की तैयारी

By भाषा | Updated: December 16, 2020 18:53 IST

Open in App

हैदराबाद (तेलंगाना), 16 दिसंबर तेलंगाना कोविड-19 का टीका राज्य के लिए उपलब्ध हो जाने पर शुरूआत में अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं सहित करीब 80 लाख लोगों का टीकाकरण करने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा तैयार कर रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

टीका लगाने वाले करीब 10,000 कर्मियों का प्रशिक्षण जारी है टीके के भंडारण के लिए विभिन्न प्रमुख स्थानों पर व्यवस्था की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यदि एक टीका कर्मी प्रतिदिन 100 लोगों को टीका लगाता है तो 10,000 टीका कर्मी आठ या दस दिनों में 80 लाख लोगों को टीका लगा सकते हैं। ’’

अधिकारी ने कहा कि हालांकि अभी देश में कोविड-19 के लिए कोई भी मंजूरी प्राप्त टीका नहीं है। लेकिन उसे लगाने के लिए अभी से तैयारियां की जा रही हैं और टीकाकरण कार्य टीके के उपलब्ध हो जाने पर शुरू किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल