लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस ने हुजूराबाद में उप चुनाव रद्द करने की मांग की

By भाषा | Updated: October 28, 2021 20:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर कांग्रेस की तेलंगाना इकाई ने बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग से आग्रह किया कि राज्य की हुजूराबाद विधानसभा सीट पर उप चुनाव को रद्द किया जाए क्योंकि वहां आचार संहिता का ‘घोर उल्लंघन’ और मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए धनबल का उपयोग किया गया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सीवी चंद रेड्डी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं श्रवण दासोजू एवं एच वेणुगोपाल राव ने निर्वाचन आयोग पहुंचकर अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने आयोग को कुछ वीडियो भी सौंपे हैं जिनमें मतदाताओं को कथित तौर पर पैसे देते हुए दिखाया गया है।

कांग्रेस नेताओं ने आयोग से यह शिकायत की है कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और भाजपा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने में अवरोध पैदा कर रही हैं।

हुजूराबाद में 30 अक्टूबर को उपचुनाव होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos