लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना चुनाव: अमति शाह ने कहा-सूबे में अगर BJP की बनी सरकार तो माओवादियों को भेजेंगे जेल

By भाषा | Updated: November 25, 2018 20:20 IST

निर्मल जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘‘हाल में उन्हें (शहरी नक्सलियों को) महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। देवेंद्र फड़णवीस के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने उन्हें सलाखों के पीछे डाला लेकिन राहुल गांधी ने उनका समर्थन किया।’’

Open in App

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर ‘‘शहरी नक्सलियों’’ के समर्थन का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी अगर तेलंगाना में सत्ता में आई तो माओवादियों को जेल भेजा जाएगा। शहर में रहकर नक्सलियों का समर्थन करने वालों के लिये ‘‘अर्बन नक्सल’’ (शहरी नक्सल) शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। ये लोग गैरकानूनी माओवादी संगठनों के लिए कथित रूप से मुखौटों के तौर पर काम करते हैं। 

निर्मल जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘‘हाल में उन्हें (शहरी नक्सलियों को) महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। देवेंद्र फड़णवीस के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने उन्हें सलाखों के पीछे डाला लेकिन राहुल गांधी ने उनका समर्थन किया।’’ उन्होंने पूछा, ‘‘राहुल बाबा, क्या आपको पता है कि तेलंगाना में सैकड़ों लोगों की मौत नक्सलवाद की वजह से हुई।’’ 

भाजपा प्रमुख ने दावा किया कि माओवादी राज्य के विभिन्न हिस्सों में ‘‘छिपे’’ हुए हैं और उनकी पार्टी इन्हें तलाश कर उन्हें जेल भेजेगी। शाह ने कहा, ‘‘उनके पास सिर्फ दो विकल्प हैं- या तो मुख्य धारा में शामिल हों या जेल जाने के लिये तैयार रहें।’’ 

उन्होंने तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख और कार्यवाहक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर भी अल्पसंख्यकों के लिये आरक्षण मांगने पर निशाना साधा। भाजपा प्रमुख ने कहा कि राव के नेतृत्व वाली तेलंगाना सरकार ने केंद्र को एक प्रस्ताव भेजकर अल्पसंख्यकों के लिये 12 फीसदी आरक्षण की मांग की थी जबकि वह जानते हैं कि ऐसा करना संभव नहीं है। 

शाह ने कहा, ‘‘आप चिंता मत कीजिए। अगर केसीआर, कांग्रेस, तेदेपा और वामपंथी एक साथ भी आ जाएं तो भी मैं गारंटी देता हूं कि जब तक केंद्र में भाजपा सरकार है तब तक धर्म आधारित आरक्षण नहीं दिया जाएगा।’’ उन्होंने राव पर तेलंगाना राज्य के लिये हुए आंदोलन के दौरान जान देने वाले लोगों के परिजनों को रोजगार देने में विफल रहने का आरोप लगाया। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावतेलंगाना चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह