लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: देर रात पुलिस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय को उनके आवास से किया गिरफ्तार; भाजपा ने थाने का किया घेराव, दी ये चेतावनी

By अनिल शर्मा | Updated: April 5, 2023 09:08 IST

बंदी की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब तीन दिन बाद (8 अप्रैल) प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के दौरे पर पहुंचने वाले हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देबंदी संजय की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा उग्र है और राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। भाजपा के प्रदेश महासचिव प्रेमेंद्र रेड्डी ने कहा कि पुलिस ने अवैध रूप से बंदी संजय को गिरफ्तार किया।प्रेमेंद्र रेड्डी ने केसीआर सरकार पर पीएम मोदी की राज्य की यात्रा को बाधित करने की कोशिश का आरोप लगाया।

तेलंगाना: भाजपा ने पुलिस द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय को करीमनगर स्थित उनके आवास से मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात हिरासत में लिए जाने का विरोध किया है। बंदी की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब तीन दिन बाद (8 अप्रैल) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के दौरे पर पहुंचने वाले हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नलगोंडा जिले के बोम्मला रामाराम पुलिस थाने का बुधवार सुबह घेराव किया और विरोध प्रदर्शन किया, जहां राज्य भाजपा अध्यक्ष और सांसद बंदी संजय को पुलिस ने हिरासत में रखा है। 

बंदी संजय की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा उग्र है और राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। भाजपा के प्रदेश महासचिव प्रेमेंद्र रेड्डी का कहना है कि पुलिस ने अवैध रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय को उनके आवास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह तेलंगाना में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में खलल डालने का प्रयास है।

 प्रेमेंद्र रेड्डी ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि हम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय की अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध करने की योजना बना रहे हैं। बकौल प्रेमेंद्र-उन्हें (बंदी संजय को) इतनी रात में हिरासत में लेने की क्या जरूरत थी? मामला क्या है और उन्हें क्यों हिरासत में लिया गया है, इसकी जानकारी हमें किसी ने नहीं दी है।

प्रेमेंद्र रेड्डी ने कहा कि  केसीआर सरकार प्रधानमंत्री मोदी की राज्य की यात्रा को बाधित करने की कोशिश कर रही है। हम इसके खिलाफ कल राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे।

टॅग्स :तेलंगानाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां