लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना पुलिस सीमाओं पर आंध्र प्रदेश से आने वाली एंबुलेंस को रोक रही

By भाषा | Updated: May 10, 2021 15:55 IST

Open in App

हैदराबाद, 10 मई तेलंगाना पुलिस राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में पड़ोसी आंध्रप्रदेश से आने वाले मरीजों की एंबुलेंस को रोक रही है। अस्पतालों के पास बेड के लिए इंतजार कर रहे मरीजों की कतार से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिन मरीजों को बेड दिए जाने की पुष्टि की गयी है, उन्हें ही सीमा से राज्य में आने की अनुमति दी जा रही है।

तेलंगाना के सीमाई जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हम देख रहे हैं कि बेहतर इलाज की उम्मीद में बहुत सारे मरीज दूसरे राज्यों से आ रहे हैं। हालांकि जिन मरीजों को किसी भी अस्पताल में बेड मिलने की पुष्टि नहीं की गयी है उन्हें आने की इजाजत नहीं दी जा रही। बेड नहीं मिलने वाले लोग अस्पतालों के बाहर इंतजार करते रहते हैं।’’

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हर दिन तेलंगाना में सीमा प्रवेश स्थल से विभिन्न अस्पतालों में भर्ती के लिए 500 से 600 एंबुलेंस आती है।

आंध्र प्रदेश से लगे सीमाई जिले के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एंबुलेंस को रोकने के लिए तेलंगाना सरकार से कोई लिखित आदेश नहीं मिला है लेकिन मौखिक निर्देश में ऐसा कहा गया है और अगले कुछ दिनों के लिए यह पाबंदी लागू रहेगी।

तेलंगाना सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हाल में कहा था कि हैदराबाद में अस्पतालों में 50 प्रतिशत से ज्यादा बेड पर पड़ोसी राज्यों के मरीज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं