लाइव न्यूज़ :

कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी 9 को करेंगे शो, भाजपा ने कहा- शहर में घुसने भी नहीं देंगे  

By आजाद खान | Updated: December 27, 2021 16:39 IST

हैदराबाद में अपने शो धंड़ों को करने के लिए 22 दिसंबर को मुनव्वर फारूकी ने इंस्टाग्राम में घोषणा की थी, इसके बाद से ही भाजपा ने विरोध करना शुरू कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी ने पुलिस से अनुमति नहीं देने को कहा।कार्यकर्ताओं से उन्हें रोकने का किया आह्वान।फारूकी ने आयोजन स्थल के बारे में नहीं बताया।

भारत: स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने हाल ही में कहा था कि वे नए साल पर हैदराबाद में एक शो करेंगे। उनके इस ऐलान के ठीक बाद राज्य भाजपा के नेताओं ने उनका विरोध शुरू कर दिया और चेतावनी दी कि ऐसा हर्गिज नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा नेताओं ने तेलंगाना पुलिस प्रमुख से कहा है कि वे इस कार्यक्रम को होने की अनुमति न दें, क्योंकि इससे नफरत का माहौल बनेगा।

पार्टी की राज्य इकाई ने किया है विरोध

मुनव्वर फारूकी ने घोषणा की है कि वे 9 जनवरी को हैदराबाद में "धंधो" नामक एक शो का प्रदर्शन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की तेलंगाना इकाई ने घोषणा की है कि वह किसी भी कीमत पर इस शो को आयोजित नहीं होने देगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बांदी संजय ने शनिवार को पार्टी की युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे फारूकी को शहर में घुसने ही न दें। कहा, "उनको शहर में प्रवेश करने से रोकना आपकी जिम्मेदारी है।"

विरोध से बढ़ा टकराव

फारुकी ने 22 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम पर 9 जनवरी को हैदराबाद में अपने शो 'धंडो' को करने के बाते में बताया था। कहा था कि टिकटों की बिक्री ऑनलाइन की जाएगी, लेकिन आयोजन स्थल के बारे में कुछ नहीं बताया था। फिलहाल भाजपा के इस विरोध को देखते हुए टकराव की स्थिति बन गई है। फारूकी पर हिंदू धर्म के प्रति भावनाओं को भड़काने और देश की सभ्यता-संस्कृति पर हमले करने का आरोप लगते रहे हैं।

टॅग्स :भारततेलंगानाहैदराबादBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू