Telangana Municipal Election Results 2026: 28 नगरपालिका में आगे कांग्रेस, जानिए भाजपा और बीआरएस का हाल
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 13, 2026 12:23 IST2026-02-13T12:20:38+5:302026-02-13T12:23:01+5:30
Telangana Municipal Election Results 2026 Live Updates: तेलंगाना नगर निगम चुनावों में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी एक मजबूत शक्ति के रूप में उभरी है।

photo-ani
हैदराबादः तेलंगाना नगर निगम चुनाव परिणाम 2026 के लिए मतगणना जारी है। पूरे तेलंगाना में 116 नगर पालिकाओं और सात नगर निगमों के लिए मतगणना चल रही है। करीमनगर, निज़ामाबाद, रामागुंडम, महबूबनगर, नलगोंडा, मंचेरियल और कोठागुडेम में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई। मुख्य मुकाबला कांग्रेस, भाजपा और बीआरएस के बीच है। कांग्रेस 28 नगरपालिका में आगे हैं। बीआरएस अभी तक 6 जगह आगे है। भाजपा इनमें से किसी में भी बढ़त हासिल नहीं कर पाई। बीआरएस कई वार्डों में कांग्रेस के साथ कड़ी टक्कर के बावजूद 6 नगरपालिकाओं की बढ़त के साथ दूसरे स्थान पर है।
VIDEO | Telangana municipal polls: Counting of votes underway in Nalgonda.#TelanganaMuncipalElections
— Press Trust of India (@PTI_News) February 13, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/yN0Y2EUt4c
मतगणना के शुरुआती दौर में भाजपा ने कई केंद्रों पर अनियमितताओं का आरोप लगाया। सभी 116 नगरपालिकाओं और सात नगर निगमों में पार्टी आधार पर चुनाव हुए थे। कांग्रेस ने 648 वार्ड जीते हैं। बीआरएस 6 नगरपालिकाओं में आगे है और उसने 324 वार्ड जीते हैं। भाजपा ने 76 वार्ड जीते हैं, लेकिन अभी तक किसी भी नगरपालिका में उसका खाता नहीं खुला है।
Telangana urban local body polls: In the early trends Congress is leading in 25 municipalities whereas the BRS is leading in six. @IndianExpresspic.twitter.com/GKYlOMPNdD
— Nikhila Henry (@NikhilaHenry) February 13, 2026
राज्य के शहरी स्थानीय निकायों में मतगणना जारी रहने के दौरान 381 सीटें जीती हैं। मुख्य विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को 212 सीटें मिलीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 58 सीटें जीतीं। अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 54 सीटें हासिल कीं।