लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना एमएलसी चुनाव : टीआरएस, भाजपा में कांटे की टक्कर

By भाषा | Updated: March 4, 2021 19:09 IST

Open in App

हैदराबाद, चार मार्च दुब्बाक विधानसभा सीट से उपचुनाव और पिछले साल हुए स्थानीय निकाय चुनाव में हार का सदमा झेल रही सत्तारूढ़ टीआरएस तेलंगाना विधान परिषद की दो सीटों के लिए 14 मार्च को होने वाले चुनाव में भाजपा को हराने का हर संभव प्रयार कर रही है।

हैदराबाद-रंगारेड्डी-महबूबनगर और खम्माम-नलगोंडा-वारंगल स्नातक सीटों पर चुनाव जीतने के लक्ष्य से दोनों पार्टियां रोजगार के अवसरों और विकास के अन्य मुद्दों को लेकर वाक्युद्ध में उलझी हुई हैं।

भाजपा ने ना सिर्फ दुब्बाक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की बल्कि ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के चुनाव में भी बेहतर परिणाम हासिल किया। गौरतलब है कि स्थानीय निकाय चुनाव के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित तमाम बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार किया था।

टीआरएस 55 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी थी। वहीं भाजपा को 48, एआईएमआईएम को 44 और कांग्रेस को दो सीटें मिली थीं।

सत्तारूढ़ टीआरएस अपने शक्ति प्रदर्शन के लिए एमएलसी की दोनों सीटें जीतने की पूरजोर कोशिश में है।

सबको आश्चर्य में डालते हुए टीआरएस ने हैदराबाद-रंगारेड्डी-महबूबनगर स्नातक सीट से पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत पी. वी. नरसिंह राव की बेटी एस. वाणी देवी को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला इस सीट से भाजपा के निर्वमान एमएलसी रामचन्द्र राव से होगा।

वहीं टीआरएस ने अपने मौजूदा एमएलसी पल्ला राजेश्वर रेड्डी को खम्माम-नलगोंडा-वारंगल सीट उम्मीदवार बनाया है।

हैदराबाद-रंगारेड्डी-महबूबनगर सीट पर चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने वाला है क्योंकि वहां से तेदेपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एल. रमणा और पूर्व एमएलसी, पत्रकारिता के प्रोफेसर और प्रतिष्ठित राजनीति विश्लेषक के़ नागेश्वर भी चुनाव मैदान में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह