लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना : पड़ोसी के मकान से मिला नाबालिग लड़की का शव

By भाषा | Updated: September 10, 2021 15:00 IST

Open in App

हैदराबाद, 10 सितंबर तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के सैदाबाद इलाके में एक नाबालिग लड़की का शव उसके पड़ोसी के घर से मिला। घटना से नाराज स्थानीय लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि लड़की मंगलवार शाम से ही लापता थी और पड़ोसी के मकान का दरवाजा तोड़कर उसकी तलाशी लेने पर उसका शव वहां से मिला। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार बच्ची का यौन उत्पीड़न होने की आशंका है, लेकिन इसके तथ्य चिकित्सा परीक्षण के बाद ही स्पष्ट होंगे।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस के मुताबिक पड़ोस के मकान में रहने वालों के घटना में शामिल होने की आशंका है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।

इस बीच, घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क पर धरना दिया और पीड़िता के परिवार के लिए मदद की मांग की। हैदराबाद के जिलाधिकारी एल शर्मा ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर उनकी मदद का भरोसा दिया।

यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री सत्यवती राठौड़ ने घटना पर गुस्सा व्यक्त किया और शहर के पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार और महिला-बाल कल्याण आयुक्त दिव्या देवराजन से बात कर दोषियों को पकड़कर सख्त सजा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने को कहा।

उन्होंने कहा कि लड़की के माता-पिता को 50 हजार रुपये की वित्तीय मदद दी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos