लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना विधान परिषद् चुनाव का प्रचार थमा, टीआरएस और भाजपा के बीच जुबानी जंग

By भाषा | Updated: March 12, 2021 23:03 IST

Open in App

हैदराबाद, 12 मार्च तेलंगाना विधान परिषद की दो स्नातक सीटों पर 14 मार्च को होने वाले चुनाव का प्रचार अभियान शुक्रवार को थम गया। इस बीच सत्तारूढ़ टीआरएस और विपक्षी भाजपा के बीच जुबानी जंग देखने को मिली।

चौदह मार्च सुबह आठ बजे महबूबनगर-रंगारेड्डी-हैदराबाद और वारंगल-खम्मम-नालगोंडा स्नातक सीटों पर मतदान शुरू होगा और शाम चार बजे खत्म होगा।

पिछले साल दुब्बक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव और हैदराबाद नगर निगम चुनाव में झटके झेलने वाली सत्तारूढ़ टीआरएस इन सीटों पर जीत हासिल करने की जुगत में लगी है और उसने चुनाव प्रचार में राज्य के मंत्रियों, सांसदों और अन्य नेताओं को उतारकर पूरी ताकत झोंक दी।

टीआरएस ने चौंकाने वाला कदम उठाते हुए पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत पीवी नरसिम्हा राव की बेटी तथा शिक्षाविद एवं कलाकार एस वाणी देवी को महबूबनगर-रंगारेड्डी-हैदराबाद स्नातक सीट पर उम्मीदवार बनाया है।

मौजूदा विधान पार्षद तथा भाजपा नेता एन रामचंद्र राव एक बार फिर इस सीट से किस्मत आजमा रहे हैं।

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी, भाजपा के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण तथा अन्य नेताओं ने भाजपा उम्मीदवार के लिये प्रचार किया।

वहीं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक'ने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में हाल ही में दो जनसभाओं को संबोधित किया।

चुनाव प्रचार के दौरान टीआरएस और भाजपा के बीच तीखा वाकयुद्ध देखने को मिला।

टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष तथा राज्य के मंत्री के टी रामा राव ने पार्टी के चुनाव प्रचार की अगुवाई करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने केन्द्र की भाजपा नीत राजग सरकार पर आंध्र प्रदेश के विभाजन के समय तेलंगना से किये गए वादों को नहीं निभाने का आरोप लगाया और वादे के अनुसार दो करोड़ नौकरियां नहीं देने को लेकर निशाना साधा।

इस बीच भाजपा ने सत्तारूढ़ टीआरएस को कथित रूप से शिक्षा क्षेत्र की अनदेखी और वादे के अनुसार नौकरियां मुहैया कराने समेत विभिन्न मुद्दों पर घेरने की कोशिश की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos