Telangana: 10 साल तक मुख्यमंत्री पद पर रहूंगा रेवंत रेड्डी?, सीएम के बयान पर भड़के कांग्रेस विधायक कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2025 18:29 IST2025-07-19T18:27:58+5:302025-07-19T18:29:34+5:30

Telangana: कट्टर कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता पार्टी की राज्य इकाई को एक निजी साम्राज्य में बदलने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Telangana I remain CM 10 years Chief Minister A Revanth Reddy Congress Munugode MLA, Komatireddy Rajagopal Reddy gets angry CM's statement | Telangana: 10 साल तक मुख्यमंत्री पद पर रहूंगा रेवंत रेड्डी?, सीएम के बयान पर भड़के कांग्रेस विधायक कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी

file photo

Highlightsरेवंत रेड्डी ने हाल में कहा था कि वह 10 साल तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे।मुख्यमंत्री का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से एवं आलाकमान के निर्देशानुसार होता है।कांग्रेस के किसी विधायक ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की टिप्पणी के खिलाफ असहमति जताई है।

हैदराबादः तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी ने मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की 10 साल तक पद पर बने रहने की हालिया टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए शनिवार को कहा कि इस तरह की सार्वजनिक घोषणा पार्टी की नीतियों के खिलाफ है। नलगोंडा जिले के मुनुगोड़े से विधायक राज गोपाल रेड्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह की सार्वजनिक घोषणा करना कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ है। रेवंत रेड्डी ने हाल में कहा था कि वह 10 साल तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे।

राज्य के सड़क एवं भवन मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी के छोटे भाई राज गोपाल रेड्डी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और मुख्यमंत्री का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से एवं आलाकमान के निर्देशानुसार होता है। कट्टर कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता पार्टी की राज्य इकाई को एक निजी साम्राज्य में बदलने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

वर्ष 2023 में पार्टी के सत्ता में आने के बाद से यह पहली बार है जब कांग्रेस के किसी विधायक ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की टिप्पणी के खिलाफ असहमति जताई है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नागरकुरनूल जिले के कोल्लापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह दिसंबर 2023 से 2034 तक 10 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहेंगे।

Web Title: Telangana I remain CM 10 years Chief Minister A Revanth Reddy Congress Munugode MLA, Komatireddy Rajagopal Reddy gets angry CM's statement

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे